जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ.बुलाकी दास कल्ला से जयपुर में उनके निवास पर भेंट की।
प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने पर संगठन की ओर से शिक्षा मंत्री को शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर व बुक भेंट कर अभिनंदन किया। शिक्षामंत्री से प्रधानाचार्य व व्याख्याताओं के भरतपुर किए गए ट्रांसफर निरस्त करने, तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों के शीघ्र स्थानांतरण करने सहित शिक्षकों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर संगठन के सभाध्यक्ष अशोक पाराशर, रामेश्वर लाल सैनी, संरक्षक लक्ष्मी नारायण स्वामी, संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार शर्मा, संरक्षक ईश्वर दयाल शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री मुकेश मीणा हाटवाल, उम्मेद सिंह डूडी संगठन महामंत्री, बृजभूषण शर्मा संयोजक संघर्ष समिति, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, प्रदेशाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा बनवारी लाल सैनी, राजेंद्र कुमार शर्मा , पुष्प भूषण शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, उगमा वैष्णव, महेश चंद्र मीणा, नारायण प्रसाद मिश्रा, अनीता मेड़तिया, रामलाल मीणा, टीकेंद्र सिंह मीणा, शिवराम मीणा, वीरेंद्र सिंह चौधरी, पूनम चतुर्वेदी, मोहन लाल धाकड़, महेश त्यागी, निरंजन लाल शर्मा, प्रवीन कुमार चौधरी, हनुमान प्रसाद बैरवा, दुलीचंद शर्मा, नारायण प्रसाद मिश्रा, अनीता मेड़तिया आदि उपस्थित रहे । शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की मांगों व समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का पूरा आश्वासन दिया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments