जनसेवा कल्याण संस्थान ने किया नि:स्वार्थ पक्षी परिंडा सेवा के संयोजक घनश्याम कुमावत का सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं नगरपालिका के वार्ड नंबर 44 निवासी नि:स्वार्थ पक्षी परिंडा सेवा के संयोजक घनश्याम कुमावत का जनसेवा कल्याण संस्थान चौमूं द्वारा सम्मान किया गया | संस्थान अध्यक्ष किशोर जमालपुरिया द्वारा वीर हनुमानजी की फोटो, राम दरबार का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया |

घनश्याम कुमावत ने बताया कि मैं लगभग 10 साल से नि:स्वार्थ कार्य कर रहा हूं | इसमें मेरे परिवार, रिश्तेदार, भामाशाह, संस्थान, राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर अनेक गणमान्य लोगों ने मेरा तन-मन- धन से पूरा सहयोग किया है |  मेरा परिवार नि:स्वार्थ घायल पक्षियों का उपचार करना, दवाई देना, दाना - पानी की व्यवस्था करना, सुबह 5 बजे उठकर चौमूं के अनेक स्थानों पर अलग-अलग पक्षी परिंडा बनाकर दाने पानी की व्यवस्था करना है |

मैंने अनेक स्थानों पर पर पौधारोपण किया है जिससे मेरे लक्ष्य का अनुभव का अहसास करवाता है, आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे | हमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी सम्मान करना चाहिए जिससे उन्हें आगे आने का मौका मिले | इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष जमालपुरिया ने कहा कि गौ माता के चारा व पानी की व्यवस्था करने हेतु जनसेवा कल्याण संस्थान द्वारा अभियान चलाए जाएगा, जिससे पीड़ित गौ माता व घायल जीवों का इलाज व उपचार नि:शुल्क हो सके | 

इस दौरान डॉ. महेश सैनी, सुनील गंगवाल, नवीन दुबे सोशल मीडिया प्रभारी, कैलाश जमालपुरिया, शहजाद लोहानी, रामअवतार कुलदीप, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश रेगर, राम अवतार सैनी, संजय लांबा, विजय सोनी, राहुल यादव, अंकित गुर्जर, संजय बंजारा आदि लोग मोजूद रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments