जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो द्वारा अवार्ड नाइट का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो द्वारा रामी गेस्टलाइन रिसॉर्ट में “ख्वाहिश” ग्रांड फिनाले अवार्ड नाइट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जेसीआई संकल्प के साथ हुआ । बॉलीवुड थीम पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रेया जैन सभी का स्वागत किया एवं वर्ष भर में किए गए कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। 

कार्यक्रम में वर्ष भर विशिष्ट कार्य करने वाले सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया । विशेष सम्मान की कड़ी में श्वेता राखेचा, दीपक जैन, आशीष तातेड़, संतोष सेठिया, क्रिश जैन, आयुष जैन, गौतम बोथरा, ममता जैन आदि को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । संपूर्ण टीम द्वारा अध्यक्ष श्रेया जैन को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया। नव मनोनीत अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने आगामी वर्ष के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। 

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रतन कटारिया, मदन जैन, राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय बैद, चिराग साटिया आदि की विशेष उपस्थिति रही । इस कार्यक्रम के अंतर्गत डीजे नाइट एवं लाइव गिटारिस्ट द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गई जिसका देर रात तक सभी सदस्यों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के संचालन में सुशील जैन, अनुज भण्डारी, ख़ुशी बोराना, सलोनी पुनमिया सहित संपूर्ण टीम का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन सचिव जयेश जैन ने किया ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments