दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सागर पुरी महाराज ने किया उद्घाटन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम जैतपुरा स्थित श्री वीर तेजाजी खेल स्टेडियम में दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन महंत सागर पुरी महाराज ने बाॅल खेल कर किया। दृष्टिहीन क्रीडा परिषद व दत्तात्रेय नागा आश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को उद्घाटन मैच गंगानगर व उदयपुर के बीच खेला गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय नागा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत सागर पुरी महाराज ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार यहां हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

प्रतियोगिता का परिणाम :-

क्रिकेट का मैच उदयपुर व गंगानगर के बीच खेला गया जिसमें 50 रन  से उदयपुर विजेता  रहा। इसी प्रकार कबड्डी का मैच उदयपुर और जयपुर के बीच खेला गया जिसमें जयपुर की टीम (11-20) से विजेता रही। रस्साकसी आठ टीमों के बीच खेला गया। क्रिकेट प्रतियोगिता जैतपुरा स्थित श्री वीर तेजाजी खेल स्टेडियम में हुई। बाकी अन्य सभी प्रतियोगिताएं चौमू स्थित न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल चौमूं में आयोजित हुई।

ग्रामीणों में रहा रोमांच :-

क्षेत्र में पहली बार हो रहे दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में रोमांच का माहौल रहा इस अवसर पर ग्रामीण दर्शकों के रुप में उमड़ पड़े और दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में  ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments