जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) शाहपुरा में हर प्रकार के मरीजों का मेला 4 जनवरी को रामनिवास धाम में आयोजित होगा। सद्भावना सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में स्माइल फाउंडेशन के सहयोग व भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, जयपुर की ओर से यह शिविर लगाया जा रहा है। शाहपुरा में पिछले कई वर्षो से अनवरत लग रहे इस चिकित्सा शिविर के लिए अभी से तैयारियां प्रांरभ कर दी है।
स्वयंसेंवकों की बैठके होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों से संपर्क अभियान किया जा रहा है। इस शिविर की खास बात यह रहती है कि मरीज को अपने दुःख के साथ आना होता है पर यहां से जाने के समय वो बिलकुल खुश होकर जाता है। उसके ऑपरेशन, दवाओं, आवास, भोजन की सभी प्रकार की व्यवस्थाएं शिविर आयोजकों की ओर से की जाती है। ऑपरेशन भी प्रदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किये जाते है। यह चिकित्सा शिविर रामनिवास धाम परिसर में 4 जनवरी 2023 को सद्भावना सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में स्माइल फाउंडेशन के सहयोग व भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, जयपुर तथा जिला स्वास्थ्य समिति, अंधता, भीलवाड़ा, महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा के द्वारा 18वां विशाल निःशुल्क शल्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा।
शिविर संयोजक अनिल लोढ़ा ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में अनुभवी वरिष्ठ विशेषक शल्य चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक, स्त्री रोग चिकित्सक, अस्थि रोग, नाक, कान, गला रोग, दंत रोग चिकित्सकों द्वारा बीमारियों का निदान, परामर्श निःशुल्क देते हुए निःशुल्क औषधियां वितरित की जाएगी। शल्य चिकित्सा शिविर में गाल ब्लेडर, गुर्दे की पथरी, मूत्र रोग, अपेन्डिक्स, भगन्दर व चमड़े की गाठें हर्निया, मस्सा, रसौली के अलावा नेत्र सम्बन्धी मोतियाबिन्द, काला पानी, नाखूना, पलकबन्दी, महिला रोगख् बच्चेदानी से सम्बन्धित, माहवारी की अनियमितता, अण्डाशय की गांठ सहित कई ऑपरेशन तथा हड्डी रोग, दंत रोग, कान, नाक, गले की बीमारियां से सम्बन्धित बिमारियां का उपचार होगा।
शिविर संयोजक लोढ़ा ने बताया कि रोगियों के ठहरने, भोजन, दवा व चश्मे की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। शिविर में आने वाले रोगियों के बारे में बताया कि रोगियों को पूर्व चिकित्सकीय पर्चियां, एक्सरे एवं जाँच रिपोर्ट साथ में लाने होंगे। आवश्यक मोतियाबिन्द रोगियों के निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण व ऑपरेशन महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा में वरिष्ठ विशेषक नेत्र चिकित्सको द्वारा किये जाएगे। ऑपरेशन के लिए मरीज को खून की आवश्यकता होने पर, मरीज के रिश्तेदार को एवज में खून देने की व्यवस्था करनी होगी। रोगी अपने बर्तन साथ लायेगें।
शिविर संयोजक अनिल लोढ़ा ने बताया कि अब तक 17 हुए चिकित्सा शिविर में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ रामनिवासधाम का पूरा परिसर धाम के पीठाधीश जगतगुरु आचार्य रामदयालजी महाराज शिविर लगाने के लिए निःशुल्क उपलब्ध करवाते हुए शिविर में आने वाले रोगियों को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद प्रदान करते है। इसी क्रम में महात्मा गांधी चिकित्सालय व शाहपुरा जिला चिकित्सालय, शाहपुरा के कई सामाजिक संगठनों का सहयोग भी पूर्ण रहता है।
सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला चैधरी ने बताया कि श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, उदयपुर, जिला प्रशासन समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भीलवाड़ा, सद्भावना सेवा ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वाधान व स्माईल फाउंडेशन के सहयोग से चिकित्सा शिविर के दौरान मध्य 7वां विशाल निःशुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर भी रामकोठी परिसर में आयोजित होगा।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments