अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस 2022 पर विशेष लेख

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) विकलांगता किसी व्यक्ति के शरीर में होने वाली शारीरिक और मानसिक कमी होती है, जो कभी प्राकृतिक भी हो सकती है और कभी परिस्थितिजन्य या दुर्घटना वश भी जिससे दिव्यांग अन्य लोगों पर आश्रित रहने को बाध्य होते है | सोचने वाली एक बात यह है कि, हम आज इतने आधुनिक हो चुके है | एक वैज्ञानिक युग मे रहने लगे है | विज्ञान और वैज्ञानिक आए दिन कोई ना कोई नया आविष्कार करते रहते है, फिर चाहें वह मनुष्य को पुनः अमरता दिलाने की खोज हो या इंसानी शरीर के क्लोन बनाने  की बात हो, हम सब जगह आगे है | लेकिन क्यों हम ऐसे इंसानों को पूर्णतः ठीक नही कर पाते जो मुक़बधिर, नेत्रहीन, अपंग, पोलियोंग्रस्त या ऐसी किसी भी अक्षमता के शिकार है | अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस इन्हीं सभी मुद्दों को ध्यान में रखकर पूरे विश्व द्वारा किया गया एक सराहनीय प्रयास है, जिसकी सहायता से यह कोशिश की जाती है कि, ऐसे विकलांग व्यक्तियों के प्रति लोगों का रवैया सकारात्मक बने |

नायक उदयवीर सिंह यादव

अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस की शुरुआत, शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के साथ समाज में होने वाले भेद-भाव को समाप्त करने के उद्देश्य से हुई थी | संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा ने 1981 को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के रूप में घोषणा की थी, जो आगे जाकर 1991-92 में 3 दिसम्बर से अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के तौर पर विश्व के साथ-साथ भारत जैसे कई देशों में मनाया जाने लगा | 

उचित प्रयास और सही मार्गदर्शन की वजह से ही संयुक्तराष्ट्र संघ द्वारा "3 दिसम्बर1992" से हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस का उद्देश्य :-

हमारे परिवेश में,आस-पड़ोस, गली मोहल्लों में ऐसे कितने लोग है, जिनके विकलांग होने की जानकारी हमें नही है| एक आकड़ें के अनुसार पूरे विश्व में अल्पसंख्यक तबके की बात करें तो विकलांगों का प्रतिशत सबसे निचलें स्थान पर है | संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा विकलांग दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि, सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक हर क्षेत्र में उनके अधिकारों का शोषण कोई अन्य व्यक्ति ना कर सकें | समाज में उनके साथ भी वैसा व्यवहार किया जायें, जो किसी अन्य व्यक्ति के साथ किया जाता है| उन्हें भी समानता का पूर्ण अधिकार मिलें, ताकि उनके दिल में कभी कोई हीन भावना घर ना कर सकें |

संयुक्त राष्ट्रसंघ और विश्व में विकलांगों के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं द्वारा इस दिन, विश्व के कई जगहों में विकलांगों द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाती है | जिससे उन्हें मानसिक प्रोत्साहन तो मिलता ही है, साथ प्रदर्शनी देखने आए लोग इन कृतियों की ख़रीदी भी करते है, जिससे उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन भी प्राप्त होता है | इस तरह उनके लिए कई जगह स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनकी स्थिति की चिकित्सकीय जाँच भी की जाती है | उन्हें उत्साहित करने हेतु कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे जाते है, जिसमे उनके द्वारा कई तरह की प्रस्तुतियां दी जाती है| इन सभी तरह के क्रियाकलापों का सिर्फ़ यही उद्देश्य होता है, कि उन्हें भी समाज में एक ऐसी कड़ी समझी जाए जो, इस समाज के लिए ज़रूरी है |

भारत और विकलांग दिवस :-

भारत में भी विकलांग दिवस के दिन कई स्थानों पर शिविर और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है |  किसी दुर्घटना या जन्म से मिली विकलांगता से ग्रसित लोगों के हित और प्रगति के लिए कार्य निर्बाध रूप से निरंतर चलता रहे|

इस दुनिया में ऐसे कई विद्वान हुए जिन्होनें बहुत सुलझी हुई बातें कहीं है | श्रीराम आचार्य  ने कहा है कि यदि किसी को कुछ देना चाहते हो, तो उसके भीतर आत्मविश्वास जगाने वाला प्रोत्साहन दो| इसी उत्साह, इसी प्रोत्साहन की ज़रूरत इन लोगों को सबसे अधिक है | विकलांगता शारीरिक और मानसिक होने से ज़्यादा हमारी सोच में है, जो हम इन्हें हीन और अपने से कमतर आँकतें है | ज़रूरत है तो ऐसी सोच बदलने की।

लेख संकलन : - नायक उदयवीर सिंह यादव


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments