शादी की पहली रात को बनाएं यादगार, दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को दें ये गिफ्ट्स

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) शादी की पहली रात कपल के लिए काफी ज्यादा स्पेशल होती है। इसी वजह से दूल्हा और दुल्हन के कमरे को भी खूबसूरती से सजाया जाता है। हालांकि, इस रात को यादगार बनाने के लिए कपल एक दूसरे को कुछ गिफ्ट्स दे सकते हैं। आप अपनी मर्जी और अपनी जेब के मुताबिक गिफ्ट्स खरीद सकते हैं। बस एक दूसरे को गिफ्ट देने का मोटिव खुशी से होना चाहिए। यहां दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए वेडिंग नाइट गिफ्ट्स आइडिया दिए हैं।

(दूल्हे के लिए गिफ्ट)

ब्रांडेड वॉलेट :- फर्स्ट नाइट पर पति को गिफ्ट करने के लिए एक अच्छे ब्रांड का लेदर वॉलेट खरीदें। इसमें आप उनकी पसंद के रंग का वॉलेट लें और चाहें तो इस पर मैसेज या दोनों के नाम का हैशटैग भी लिखवा सकती हैं।

वेडिंग पिलो :- आप इसे कस्टम मैसेज के साथ स्पेशल बना सकती हैं। इसके लिए एम्ब्रॉइडरी या पेंटिंग की मदद लें। आप खुद भी यह काम कर सकती हैं, ऐसा करने पर ये आपके पति के लिए और भी स्पेशल हो जाएगा।

पर्सनलाइज्ड घड़ी :- पति अगर घड़ी पहनने के शौकीन हैं तो आप उनके लिए एक पर्सनलाइज्ड घड़ी ले सकती हैं। इसके लिए बेल्ट के स्ट्रैप के नीचे उनका नाम लिखवा सकती हैं। चाहें तो कई अच्छे मैसेज भी लिखवाए जा सकते है। 

मिस्टर-मिसेस मग :-  चाय या फिर कॉफी पीने के शौकीन कपल्स के लिए ये गिफ्ट काफी अच्छा है। आप अपने पार्टनर को मिस्टर मिसेस वाले मग भी गिफ्ट कर सकती हैं। 

(दुल्हन के लिए तोहफा) 

कस्टमाइज रिंग :- अपनी पत्नी को पहली रात पर आप एक रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। चाहें तो इसे कस्टमाइज करा सकते हैं। आप चाहें तो इसे गोल्ड या डायमंड किसी में भी बनवा सकते हैं। 

ज्वेलरी :- ज्वेलरी में गिफ्ट करने के लिए आपके पास काफी सारे ऑप्शन हैं, जैसे ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, रिंग, नेकलेस वगैराह । गिफ्ट में जूलरी काफी अच्छी लगती है और इसे आप याद के तौर पर सालों तक संभाल कर भी रख सकते हैं। 

जस्ट मैरिड हैट :- अगर हनीमून के लिए बीच लोकेशन चुनी है तो फर्स्ट नाइट पर वाइफ को एक प्यारी सी हैट दे सकते हैं। जिस पर आपको जस्ट मैरिड का टैग लगाना है।

कपड़े :- आप अपनी पत्नी को कुछ कपड़े भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप उनकी पसंद की ड्रेस, साड़ी, टॉप, जैकेट या फिर जींस भी सुहागरात पर गिफ्ट कर सकते हैं। 

ब्रांडेड बैग :- शादी की पहली रात को यादगार बनाने के लिए अपनी पत्नी को एक ब्रांडेड बैग गिफ्ट करें। अगर ऑफिस जाती हैं तो कुछ फॉर्मल बैग लें या फिर कैजुअल लुक में भी बैग खरीद सकते हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments