जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
टोंक (संस्कार सृजन) नगर फोर्ड में कल्याण महाराज के मंदिर परिसर में माली (सैनी) समाज चौखला की बैठक का आयोजन किया गया | माली समाज चौखला की आयोजित बैठक अमर लाल माली चांदसेन की अध्यक्षता में हुई | जिसमें मंदिर आय व्यय का ब्यौरा दिया गया |
उसके बाद समाज विकास को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया | जिसमें सबसे पहले पूर्व अध्यक्ष जगदीश जलसीना पर फिर से विश्वास जताते हुए अध्यक्ष बनाया | जो समाज के लगातार अध्यक्ष बनते रहे हैं | वही नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया | अध्यक्ष बनते ही सभी से विचार विमर्श करते हुए सबसे पहले समाज के छात्र छात्राओं के लिए लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया | जिसका सभी पंच पटेलों ने स्वीकार करते हुए समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णय बताया तथा इस निर्णय पर सभी ने अध्यक्ष का तालियों से स्वागत किया |
वही सामुहिक विवाह सम्मेलन करने पर भी विचार विमर्श किया लेकिन आयोजित माली समाज चौखला बैठक में सबसे बड़ी बात यह रही कि समाज की बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देने तथा उत्थान की बात करने वाले चौखला के पंच पटेलों ने बालिका छात्रावास पर अपना ध्यान आकर्षित नहीं किया है | जिसके चलते हुए बालिका शिक्षा का सम्पूर्ण विकास हो? इस मामले पर सवालियां निशान लग गए | इस दौरान समाज चौखला के पंच पटेल मौजूद रहे |
रिपोर्ट - अशोक सैनी
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments