संविधान को जाने - नागरिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं मंत्रालय के संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संगठन जयपुर, राजस्थान द्वारा श्री भवानी निकेतन बी.एड़. महाविद्यालय जयपुर में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे संविधान को जाने - नागरिकता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने युवाओं को संविधान की शपथ दिलाई एवं अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह से संविधान की उद्देशिका मे एक-एक शब्द समानता को दर्शाता है। उसी प्रकार युवाओं को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों को अपने जीवन में अपनाना एवं उसकी पालना करनी चाहिए। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुनील प्रसाद उपायुक्त राजस्थान पुलिस ने संविधान की रक्षा भारतीय दंड संहिता के माध्यम से कि जा सकती है। इस पर विवेचना करते हुए प्रश्नोत्तरी के दौरान युवक-युवतियों के रोचक सवालों के जवाब भी दिये। विशिष्ट अतिथि डॉ. सीमा सिंह प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को संविधान की विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने स्वागत भाषण देते हुए युवाओं को संविधान को जाने - नागरिक जागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन महेश कुमार शर्मा पूर्व उपनिदेशक एवं अध्यक्ष मानव सेवा संस्थान ने किया।  कार्यक्रम में जीतेन्द्र शर्मा संस्थापक शुभ विचार संस्था द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल देवगुढ़ा, सचिव कुलदीप वर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बाबूलाल वर्मा, माया वर्मा सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments