जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
रुड़की (संस्कार सृजन) बाल संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल विधानसभा कार्यक्रम में बाल विधायक चुने गए | जीआईसी बिझौली के दो छात्रों अमन व अतुल का आज वापस लौटने पर विद्यालय में सम्मान किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने दोनों बाल विधायकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
मेयर ने दोनों छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे जीवन में अटल रहकर अपना लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा कहा कि जीवन में संस्कार पाने एवं भविष्य को उन्नत बनाने के लिए शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल नेवी दोनों बाल विधायकों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगन व मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम आयोजक पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है | हिम्मत और निरंतर परिश्रम से हर मुश्किल कार्य आसान है | विद्यालय के दोनों छात्रों ने यह कर दिखाया है | बाल विधायक बनने पर उन्होंने दोनों छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य नीरज नैथानी ने दोनों छात्रों का सम्मान करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी और दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की | इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कमलेश, ग्राम प्रधान राकेश कुमार, प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकराम, इट्स ऑल पासबिल विद्यालय की कोऑर्डिनेटर अमरीन अंसारी, डॉ. कमलकांत बरूआ, शिक्षिका इसराना, मो. साबिर, अरशद अली, अनिल त्यागी, पत्रकार राजकुमार, मोहम्मद मुंतजीर मौजूद रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments