डीएमएफटी फंड से ग्राम पंचायत फतेहपुरा और भूतेड़ा में होगा खेल मेदान में अतिरिक्त विकास कार्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतेड़ा के खेल मैदानों में अतिरिक्त विकास कार्य हेतु 39 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने जारी की है। 

विधायक रामलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत फतेहपुरा और भूतेड़ा में खेल मैदानों में अतिरिक्त विकास कार्य करवाने हेतु राशि आवंटित करने की मांग की थी, जिस पर डीएमएफटी फंड से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरा में खेल मैदान में अतिरिक्त विकास कार्य हेतु 19.50 लाख रुपए और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतेड़ा में खेल मैदान में अतिरिक्त विकास कार्य हेतु 19.50 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। 

विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में विकास कार्यों हेतु जारी की गई राशि से खेल मैदानों का बेहतर विकास हो सकेगा और युवाओं को शारीरिक विकास हेतु और खेलकूद में सहायक होगा। शीघ्र ही खेल मैदानों को आदर्श खेल मैदान की तर्ज पर विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments