जयपुर में राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) दुर्गापुरा राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान आँडिटोरियम में राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा के तत्वावधान में पंचम राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा राज्यमंत्री डाँ अर्चना शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर सम्मेलन की शुरुआत की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर रहे। सम्मेलन में शैक्षिक समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य मांगों का ज्ञापन समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्षा डाँ अर्चना शर्मा, उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर को सौंपा। डागर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थीयों का भविष्य उज्जवल करने में शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है एवं पिछले वर्षों में आपके अथक प्रयासों से प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढा है | 

इस अवसर पर राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) प्रदेशाध्यक्ष भैरूराम चौधरी, उपाध्यक्ष मोहनलाल गोदारा, लक्ष्मण कुमावत, संरक्षक सुरेन्द्र साहरण, कार्यालय प्रभारी अशोक ढाका, मुख्य संगठन मंत्री रामावतार भदाला, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री गौतम आचार्य, प्रदेश महामंत्री मदन गढवाल, जयपुर जिलाध्यक्ष हरलाल सिंह गढवाल, जेवीपी मिडिया चैयरमैन हरीराम किंवाडा, डाँ रामसिंह सामोता, शोध छात्रसंघ अध्यक्ष रामस्वरूप ओला, प्रदेश महिला मंत्री नेहा गुप्ता, सहित जिले के वरिष्ठ शिक्षकगण मौजूद रहे ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments