जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लाडनूं (संस्कार सृजन) जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का संविधान उस राष्ट्र का प्राण एवं आत्मा होती है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है, जिसके निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भारत सरकार द्वारा 2015 से भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य संविधान के आदर्शों एवं मौलिक प्रावधानों के प्रति नागरिकों में आस्था एवं सम्मान का भाव जागृत करना है।
इस अवसर पर छात्रा हर्षिता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संविधान की प्रस्तावना का पठन किया व संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रो. रेखा तिवाड़ी, डॉ. प्रगति भटनागर, अभिषेक चारण,श्वेता खटेड़, अभिषेक शर्मा, तनिष्का शर्मा आदि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - जगदीश यायावर
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments