सूलिया के सरकारी विद्यालय में व्याख्याता मनीष गुप्ता का भावभीना विदाई समारोह हुआ सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भवानीमंडी (संस्कार सृजन) नगर के समीप सूलिया पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता हिन्दी मनीष गुप्ता का स्थानांतरण होने के कारण उन्हें विदाई दी गई। आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी गई | जिसमें बच्चों ने उन्हें आदर्श शिक्षक बताया छात्रा श्रद्धा छात्र कुशाल गुप्ता ने उनके द्वारा पढ़ाये हिंदी साहित्य के विषय मे कहा कि सर के जाने से कक्षाओं में हिंदी अध्यापक की कमीं होगी | जिससे हमारा कोर्स पूरा नहीं होगा इसकी सबको चिंता है। 

इंचार्ज प्रधानाचार्य धीरज सिंह चन्द्रावत ने कहा कि गुप्ता शैक्षणिक व प्रशासनिक लेखा आदि सभी काम सम्भालते थे वे विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। घनश्याम नागर ने  कहा कि गुप्ता से हम बहुत कुछ सीखे हैं। डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि गुप्ता ने विद्यालय की हर सम्भव आर्थिक मदद कर भौतिक साधनों को पूरा करने का पूरा पूरा प्रयास किया है। जो विद्यार्थी किसी कारण विद्यालय की फीस नहीं दे पाते हैं ऐसे बच्चों की भी आर्थिक सहायता आप करते आए हैं जो प्रशंसनीय है। देवी सिंह नागर ने कहा कि गुप्ता द्वारा स्कूल में जो कार्य किये हैं वे हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुप्ता बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। 

समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य राजकिशोर सिंघाडिया, ऋषिकेश मीणा, ऋतु श्री महावर, प्रीतिबाला जैन, रेखा बैरागी, ओमप्रकाश सहित स्टाफ साथी उपस्थित रहे। कक्षा 12 व 11 के विद्यार्थियों ने अपने अपने कक्षा कक्ष सजाकर गुप्ता को उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। ग्रुप फ़ोटो व सेल्फी ली। स्टाफ साथियों ने राजस्थानी साफा व पुष्पाहार पहनाए और उपहार भेंट किये। पश्चात सभी ने सामूहिक भोज किया। विदाई समारोह का संचालन डॉ. राजेश कुमार शर्मा शिक्षक, कवि, साहित्य्कार ने किया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments