मोहिनी अट्टम नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) स्पिक मैके संस्था युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहती है। इसी कड़ी में स्पिक मैके जयपुर चैप्टर की ओर से कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को भारतीय नृत्य विधा से रूबरू करवाने तथा भारतीय कला व संस्कृति के संवर्द्धन हेतु नृत्यांगना डॉ. रचिथा रवि और उनकी टीम ने मोहिनीअट्टम नृत्य प्रस्तुति दी।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और स्पिक मैके संस्था के उदेद्श्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इस तरह की गतिविधियों के महत्व को समझाया। प्रसिद्ध नृत्यांगना रचिथा रवि ने मोहिनीअट्टम नृत्य शैली की जानकारी दी और नृतन गणपति प्रस्तुति से गणेश वन्दना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विभिन्न नृत्य शैलियों से परिचित करवाते हुए उन्होंने चुलकुट्ट नृत्य तथा अभिनय व नृत्य से युक्त प्रस्तुति जेतिस्वरम प्रस्तुत की। कौशल्या के वात्सल्य भाव से ओत-प्रोत इस प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। अष्टपति के अन्तर्गत राघा कृष्ण के चरित्र को मंच पर साकार कर कलाकारों ने समां बाँध दिया। 

अंतिम प्रस्तुति तिल्लाना, धनश्री राग पर आधारित थी, मंच से मुरली सांगीथ के गायन, वेणु कुरूमासेरी के मृदंगम् और वैयलर राजेन्द्रन् के वायलिन पर संगत की। जयपुर चैप्टर की कॉर्डिनेटर डॉ. मृणाली कांकर ने इस आयोजन का सफल समन्वय किया। इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, उप-प्राचार्य डॉ. रत्ना सक्सेना (विज्ञान), डॉ. दीप्तिमा शुक्ला (कला), डॉ. रंजुला जैन (महाविद्यालय विकास) तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ व प्राध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन उप-प्राचार्य डॉ. सरला शर्मा (वाणिज्य) ने किया व मंच संचालन डॉ. टीना सिंह ने किया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments