गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अंबेडकर सर्किल सीकर पूर्व सैनिकों का दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रखा गया | जिसमें भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत का भव्य स्वागत किया गया | समारोह में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर भी मंथन हुआ |
कैप्टन साहब ने सभी पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी और सभी को आश्वस्त किया की भारत सरकार के श्रम विभाग द्वारा निर्धारित वेतन सभी पूर्व सैनिकों को दिलवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा इसके लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है | साथ ही जातिवाद को छोड़कर सभी लोग एक मंच पर आएं और संगठित होकर रहे आज का समय संगठित रहने का है संगठित होने पर ही सरकार सुनती है इसलिए गनमैन गार्ड कल्याण समिति की समस्त राजस्थान की टीम को भी एक मंच पर रहकर अपनी एकता का परिचय देने का संदेश दिया |
इस अवसर पर कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत के सम्मान में बुलंद नारेबाजी की गई तथा नारे लगाए गए कि जब तक सूरज चांद रहेगा कैप्टन साहब का नाम रहेगा | कार्यक्रम का आयोजन अमर सिंह पवार शेखावाटी गनमैन गार्ड कल्याण समिति के अध्यक्ष के सानिध्य में आयोजित हुआ | इसमें सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक एवं गनमैन गार्ड उपस्थित रहे | इसके साथ ही कैप्टन ने अपने स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार जताया |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments