सुबोध पब्लिक स्कूल में हुआ स्पीक मैके की ओर से भपंग वादन का आयोजन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के रामबाग सर्किल स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल में आज स्पिक मैके के जयपुर चैप्टर की ओर से भपंग वादन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सुबोध पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती कमलजीत यादव ने कलाकारों का स्वागत किया ।


प्रसिद्ध लोक कलाकार और भपंग वादक यूसुफ खान तथा साथी कलाकारो ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की । अपनी लोकगायकी के माध्यम से कलाकारों ने सभी देवी देवताओं का आह्वान किया ।

राजस्थान के मेवात क्षेत्र से संबद्ध कलाकारो ने अत्यन्त मधुर सुरों में अपने प्रांत का परिचय दिया, जीवन में 'टर' की उपयोगिता पर मनोरंजक प्रस्तुति दी और धार्मिक सद्भाव, भाईचारा और मानवता का संदेश देते हुए लोकगायकी की महत्ता स्थापित की । कलाकारो ने 'दमादम मस्त कलंदर' और 'छाप तिलक' गा कर समां बांध दिया । प्रसिद्ध भपंग वादक युसूफ खान ने भपंग वाद्य की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी ।

कार्यक्रम में भपंग वादन में महमूद खान, जाकिर खान और आनंद ने साथ दिया, जबकि हारमोनियम पर कमरूद्धीन, ढोलक पर छलिया औरन गायन में असलम भारती और राजेश ने साथ दिया ।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्या ने सभी कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए । सुबोध पब्लिक स्कूल के कन्वीनर राजेन्द्र जैन 'राजा' ने सभी कलाकारो का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी । करीब 400 विद्यार्थियों और शिक्षको ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments