पधारो म्हारै आंगनै कार्यक्रम में किया डॉ ओमवीरसिंह का अभिनंदन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार सृजन) पधारो म्हारै आंगनै कार्यक्रम के तहत श्री करणी मेनशन चूरू में आज डॉ ओमवीरसिंह का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरण प्रेमी अमर सिंह किशनावत ने बताया कि डॉक्टर ओमवीरसिंह मेडिकल कॉलेज चूरू में फिजियोथैरेपिस्ट हैं। वे राजकीय डेडराज भारतिया अस्पताल में पदस्थापित हैं। डॉक्टर ओमवीरसिंह ने कॉविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य किया। साथ ही फिजियोथेरेपी में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। 

पर्यावरण प्रेमी अमर सिंह किशनावत ने बताया कि डॉक्टर ओमवीरसिंह के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 अन्य हस्तियों को भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। 

इसी कड़ी में यहां 1100 सौ पौधे भी लगाए जाएंगे। यहां पर्यावरण प्रेमी अमर सिंह किशनावत, अभिनव सिंह, दिव्यांश रामगढ़िया आदि ने डॉक्टर ओमवीर सिंह को माल्यार्पण करके, साफा बांधकर, शॉल ओढ़कर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर ओमवीरसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉक्टर ओमवीरसिंह ने कहा कि सम्मान मिलने से अन्य लोगों को भी कुछ करने की प्रेरणा मिलती है।

रिपोर्ट - राजेंद्र सिंह 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments