गोविंदगढ़ खादी कर्मचारी संघ का धरना समाप्त, मांगों पर बनी सहमति

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गोविंदगढ़ में 1 अक्टूबर से चल रहा गोविंदगढ़ खादी कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना आज सहमति के साथ समाप्त हो गया |

प्रबंधन पक्ष की ओर से सदस्य अशोक कुमार शर्मा, मंत्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल और गोविंदगढ़ खाड़ी कर्मचारी संघ के बीच समझौता हुआ | कर्मचारी संघ की तरफ से अध्यक्ष शंकर लाल यादव ,मंत्री कन्हैयालाल, महामंत्री प्रह्लाद राय वर्मा, उपाध्यक्ष महेश चंद बुनकर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के अलावा कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे |

इन मांगों पर बनी सहमति :- 

1. सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक की कुल राशि में से (फुटकर उचन्त) राशि काटकर शेष राशि का भुगतान किया जाएगा | 

2. शेष राशि  (फुटकर उचन्त) संबंधित व्यवस्थापक व कर्मचारी से 31 मार्च 2023 तक वसूल की जाएगी |

3. हर वर्ष के अंत में प्रत्येक कर्मचारी को प्रधान कार्यालय द्वारा नाम जमा की खाता नकल दी जाएगी |

4. पिछली बकाया खादी सहायता वर्ष 2018-19 व 2021-22 का जमा खर्च आगामी संचालक मंडल की मीटिंग में किया जाएगा |

5. वेतन भुगतान के पश्चात पिछली बकाया खादी सहायता व अवकाश भुगतान की राशि का भुगतान किया जाएगा |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments