आमेर पंचायत समिति की साधारण सभा की हुई बैठक,उप जिला प्रमुख मोहन डागर भी रहे मौजूद

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आमेर राजींव गांधी सेवा केन्द्र पर पंचायत समिति आमेर की साधारण सभा की बैठक प्रधान बद्रीनारायण बागडा़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

बैठक में उप जिला प्रमुख जयपुर मोहन डागर ने कहा की साधारण सभा की बैठक में पंचायत समिति स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य हो जिससे आमजन के हितों के विकास कार्य हो सके। 

बैठक में ग्राम पंचायतों में जयपुर विकास प्राधिकरण की जमीनों के अतिक्रमण हटवाने, ग्राम सहकारी समिति, क्रय विक्रय केन्द्रों में डीएपी, युरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने, ग्राम पंचायतों में नवीन आँगनबाडी केन्द्र खुलवाने, टुटी हुई सड़कों का नवीनीकरण करवाने, पशुओं के लिए पेयजल घाट बनवाये जाने,आम रास्तो में लगे बिजली पोलो को हटवाने, नैशनल हाइवे के दोनों तरफ सर्विस रोड़ पर पानी के निकास एवं सौंदर्यीकरण करवाने सहित अन्य विकास कार्यो पर प्रस्ताव लिये। 

बैठक में आमेर विकास अधिकारी राजबाला सिंह,आमेर तहसीलदार विजयपाल, पंचायत समिति सदस्य सरदारमल पिंगोलिया, प्रभुदयाल सराधना,ओमप्रकाश मीणा, कैलाश इंन्दौरा, कालुराम पटेल, जीतु नेगी, सरपंच सीताराम बुनकर, रामस्वरूप तँवर, हरीराम मीणा, बीसीएचएमओ मुकेश बैरवा,सहित वन, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, नरेगा, विधुत, सार्वजनिक निर्माण, शिक्षा, विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments