बाजोरिया हवेली सांस्कृतिक एवं कलात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण धरोहर घोषित

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

फतेहपुर शेखावाटी (संस्कार सृजन) नगर पालिका मंडल फतेहपुर शेखावाटी ने बाजोरिया हवेली को सांस्कृतिक एवं कलात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण धरोहर मानते हुए इसके स्वरूप को बिगाड़ने पर रोक लगा दी है। नगर पालिका मंडल फतेहपुर शेखावाटी ने रमेश कुमार बाजोरिया को मुंबई भेजे एक नोटिस में लिखा है कि फतेहपुर के वार्ड नंबर 16 में अलमसुर बाजोरिया कोठी/हवेली जो सांस्कृतिक एवं कलात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जो अपने आप में महत्वपूर्ण धरोहर व विरासत संरक्षण की श्रेणी में आती है, को गैर कानूनी तरीके से तोड़ना नियम विरुद्ध है। 

अधिशाषी अधिकारी द्वारा भेजे गए नोटिस में लिखा है कि इस हवेली का स्वरूप बिगाड़ने व तोड़ फोड़ करने से पूर्व राजस्थान सरकार व पुरातत्व संग्रहालय के आदेशों की अक्षरतः पालना करें। आदेशों की पालना नहीं करने पर विधिक कार्यवाही होगी। कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक एवं कलात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बाजोरिया हवेली के संरक्षण हेतु सरकार की सराहना की है।

रिपोर्ट - राजेंद्र सिंह

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004 


Post a Comment

0 Comments