गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आज कला मंज़र संस्था और कनोडिया पी.जी.महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नलिनी फाउंडेशन के सौजन्य से लोक गीत प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के रचनात्मक लेखन क्लब के अंतर्गत रखी गई थी। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद कॉलेज प्राचार्या डॉ सीमा अग्रवाल ने स्वागत वक्तव्य देकर सभी का स्वागत किया।
वरिष्ठ नृत्य गुरु उषा श्री ने आयोजन की अध्यक्षता की साथ ही राजस्थानी भाषा की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शारदा कृष्णा ने मुख्य अतिथि व कॉलेज निदेशक डॉ रश्मि चतुर्वेदी ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोजन की शोभा बढ़ाई और नलिनी फाउंडेशन के प्रतिनिधि के रूप में मंजू माथुर उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिखा माथुर, डॉ सीमा सक्सेना व हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शीताभ शर्मा शामिल थे।
कुल 30 प्रविष्टियों में सभी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिनमे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमशः लक्षिता डांगा , जया कृष्णा , दीपिका शर्मा रहीं। कला मंज़र संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि लोक कला एवं संस्कृति के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने व युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा लोक-उमंग शीर्षक से आयोजनों की श्रंखला शुरु की गई है जिसके अंतर्गत विद्यालयों व महाविद्यालयों में लोक कला व संस्कृति से सम्बंधित विषयो पर प्रतियोगिताएं व वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी | इसी कड़ी में प्रथम आयोजन कनोडिया कॉलेज में रखा गया है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments