निम्स यूनिवर्सिटी द्वारा हुआ एन.बी.ई.सी. पिंक पॉवर रन का आयोजन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की कोशिश, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंडी दिखाकर किया रवाना

गुलाबीनगर की महिलाओं ने गुलाबी दुपट्‌टा पहन लगाई दौड़

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दिया प्रोविजनल सर्टिफिकेट

जयपुर (संस्कार सृजन) यदि मन में ठान लें तो नामुमकिन कुछ भी नहीं, चाहे वह कोई उपलब्धि पाना हो या किसी बीमारी को हराना। मन में ऐसे ही कुछ पक्के इरादे और आंखों में चमक लिए हजारों महिलाएं आज "ब्रेस्ट कैंसर: डिटेक्ट अर्ली एंड क्योर" का संदेश देती हुई जेएलएन मार्ग पर दौड़ती नजर आईं। मौका था स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए निम्स ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सेंटर द्वारा आयोजित पिंक पॉवर रन का। 

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पिंक पॉवर रन को अल्बर्ट हॉल के साउथ गेट से सुबह 6 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्तन कैंसर के लक्षणों को सही समय पर पकड़ना जरूरी है। यह दौड़ एक नेक कार्य है, इसका संदेश पूरे राजस्थान में जाएगा और महिलाओं को जागरूक करेगा। 

निम्स यूनिवर्सिटी निदेशक डॉ. पल्लवी तोमर मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर 1000 से अधिक महिलाएं गुलाबी दुपट्‌टा पहने दो किमी दौड़ में शामिल हुईं और "लॉन्गेस्ट मास वॉक बाय वीमन फॉर अ कॉज" का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। इस अवसर पर 10 किमी श्रेणी के विजेताओं को पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया। 

गौरतलब है कि निम्स यूनिवर्सिटी द्वारा राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जयपुर रनर्स और आईआईईएमआर के सहयोग से एन.बी.ई.सी. पिंक पॉवर रन का आयोजन किया गया है। 

3000 से अधिक महिला-पुरुषों ने लिया दौड़ में भाग :-

1000 से अधिक महिलाओं ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। इस मौके पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंडिया हेड आलोक कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने "लॉन्गेस्ट मास वॉक बाय वीमन फॉर अ कॉज" के वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट निम्स यूनिवर्सिटी को प्रदान किया। दौड़ के बाद सभी श्रेणियों के प्रतिभागियों को मेडल और ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर, जयपुर की एडिश्नल डीसीपी सुनीता मीणा, संस्कृति युवा संस्था अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, त्रिमूर्ति बिल्डर्स के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। वहीं निम्स विवि के पदाधिकारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इनका रहा विशेष सहयोग :-

इस दौड़ के आयोजन में राजस्थान पुलिस अकादमी, निर्भया स्क्वॉड, नगर निगम जयपुर, निम्स हॉस्पिटल, ईवा हॉस्पिटल, रेपिड एक्शन फोर्स, एयर फोर्स, बीएसएफ एवं विभिन्न शिक्षण, स्वास्थ्य, एनजीओ आदि संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

10 किमी श्रेणी में दिनेश और सीमा रहे प्रथम :-

जयपुर रनर्स के फाउंडर ट्रस्टी मुकेश मिश्रा ने बताया कि पिंक पॉवर रन 10 किमी श्रेणी में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसके तहत पुरुष एवं महिला वर्ग में क्रमश: दिनेश कुमार एवं सीमा कुमारी प्रथम रहे, जिन्हें 5500 रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया गया। जितेन्द्र कुमार और आशा नागर को 2550 रुपए का द्वितीय पुरस्कार एवं हरिराम गुर्जर और पूजा जोशी को 1050 रुपए का तृतीय पुरस्कार दिया गया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments