गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन देकर पूर्वी नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने की माँग की भारतीय किसान संघ से जुडे हुए किसानों की मुख्य मांग यह थी कि गत वर्षों से चली आ रही पूर्वी नहर से जयपुर जिले की सभी तहसीलो को जोडने की स्थिति स्पष्ट करें और यमुना नदी से अभी राजस्थान को 1 .119 बीसीएम पानी मिलता है,उस पानी की मात्रा बढाई जाए।
गौरतलब है कि जयपुर जिले की विराटनगर, कोटपूतली, शाहपुरा ,चौमूं, बस्सी तहसील का नाम अभी तक किसी भी योजना में शामिल नहीं है। सरकार के पास अभी तक स्पष्ट रोडमेप नहीं है की जयपुर जिले में पानी कहां से आएगा कब तक आएगा । इन मांगों को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश लामबा ने बताया कि ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने जयपुर जिले में पानी के अभाव से बोरिंग फेल हो गए हैं, कुएं सुख गए ,तालाब, बावडिया में वर्षो से पानी नहीं आया है।
किसान संघ लगातार सरकारों से ज्ञापन के माध्यम से मांग कर रहा है कि जयपुर जिले को पानी कब मिलेगा। डॉ. साँवरमल सोलेट ने कहा है कि किसानों को भूमि में पानी खत्म हो गया है, इसके अभाव जमीन बंजर हो रही है। किसान अब दो जून की रोटी के लिए शहर में मजदूरी करने के लिए पलायन हो रहा है। चारे की क़ीमतें आसमान छू रही है किसानों के सामने परिवार पालने का संकट आ गया है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष शैतान सेरावत, रामपुरा तहसील अध्यक्ष हरफुल निठारवाल, संभाग बीज प्रमुख लोकेश पारिक, आमेर तहसील उपाध्यक्ष कन्हया लाल शर्मा, मंत्री उकार कुमावत, चौमूं तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह नाथावत ,मंत्री अजय भारती सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







.jpg)
0 Comments