गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज किसानों द्वारा मण्डी में मूंगफली व बाजरे की फ़सल की तुलाई में व्यापारियों द्वारा की जा रही हेराफेरी, किसान कलेवा में मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिये जाने, ग्रेडिंग मशीन चालू करवाने, किसानों के लिए नि शुल्क पार्किंग की व्यवस्था करवाने आदि मांगों को लेकर कृषि मंडी कार्यालय पर प्रांत महामंत्री सांवरमल सोलेट के नेतृत्व में प्रात 11बजे धरना दिया गया |
किसानो द्वारा काफी देर नारे बाजी करने के बाद करीब 2बजे मंडी सचिव दशरथ सिंह धरना स्थल पर आये जिनको संघ की ओर से लिखित ज्ञापन दिया गया तथा मंडी सचिव द्वारा 15 दिन में लिखित में समाधान करने का आश्वासन देने पर ही तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह नाथावत व मंत्री अजय पलसानिया द्वारा धरना समाप्त करने की घोषणा की । प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश लांबा ने बताया कि प्रांत महामंत्री सांवरमल सोलेट ने संबोधित करते हुए कहा कि वादे के अनुसार यदि 15दिन में समाधान नहीं हुआ तो आगे जिलाधीष कार्यालय पर धरना दिया जायेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शैतान शेरावत, जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण यादव, जिला कोषाध्यक्ष भगवान सहाय बिजारणियां, जिला संरक्षक तेजाराम सोढ, संभाग बीज प्रमुख लोकेश पारीक, जैविक प्रमुख रामेश्वर घौसल्या, जिला जैविक प्रमुख जगदीश कनिनवाल, हरफूल निठारवाल रामपुरा अध्यक्ष, देवराज सिंह जालसू अध्यक्ष, सूरज गीलारिया, आमेर मंत्री गोपाल लाल बुनकर, चौमूं उपाध्यक्ष ओंकार मल कुमावत, रामपुरा मंत्री भगवान सहाय मीणा, रामपुरा उपाध्यक्ष हनुमान सहाय डागर, चौमूं विधुत प्रमुख प्रभु सामोता, लालचंद घौसल्या पूर्व अध्यक्ष, छाजूराम यादव, चौमूं जलप्रमुख नानूराम यादव, रामलाल गरेड, कजोड निठारवाल आदि किसानों उपस्थित रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments