विराज फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर मोरीजा रोड चौमूं पर स्थित आदित्य पैराडाइज पर स्थापना दिवस मनाया गया | कार्यक्रम श्री श्री 108 गिरधारी दास जी महाराज के सानिध्य मे पं. राम स्वरुप शर्मा व पं. छोटी लाल शर्मा के द्वारा स्वस्तिवाचन कर मां गायत्री की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | 

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष भुुवनेेश तिवाडी व पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया | कार्यक्रम में अतिथि मंजू शर्मा उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड, प्रदीप शर्मा समाजसेवी, कर्नल रोहिताश यादव, अधिशासी अधिकारी देवेंद्र जिंदल, बजरंग सिंह काचरेडा आर्मी ऑफिसर, आदि उपस्थित रहे | संगठन के द्वारा लगातार 5 वर्ष से चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकार के कार्य किया जा रहा है | 

स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्लासिकल बैंड के द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जो कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा | इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा पदाधिकारियों का सपत्नी माल्यार्पण कर गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया | 

इस दौरान कार्यक्रम में कृपाशंकर शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, सुशील धाकड़, विष्णु कुमावत, चंद्र प्रकाश शर्मा, अशोक आचार्य, एडवोकेट अजय शर्मा, डॉ. भरत राज शर्मा, डॉ. राधेश्याम मनावत, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. सुधांशु पांडे, डॉ. राम प्रकाश शर्मा, डॉ. बंशीधर शर्मा, डॉ. युगल प्रकाश यादव, हरिओम शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, कैप्टन श्रीराम शर्मा, एडवोकेट संजय प्रधान, अजीत सिंह शेखावत, मुकेश दीक्षित, अनुराग शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अशोक रेवड़का, बनवारी लाल भातरा, मुकेश लालाणी, डॉ सीताराम कुमावत, मुकेश कुमार कुमावत, नरेंद्र कुमावत, अशोक कुमावत, मक्खन शर्मा, राजेंद्र कुमावत, महेंद्र कुमावत, एडवोकेट पुष्पेंद्र भारद्वाज, राजकुमार कुमावत आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments