डॉ.कुलदीप सिंह महरोक का नर्सिंग अधीक्षक बनने पर अंबेडकर चिकित्सा संघ ने किया अभिनंदन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार सृजन) अंबेडकर चिकित्सा संघ चूरू द्वारा जिला नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र चूरू के प्रिन्सिपल बनने पर डॉ कुलदीप सिंह महरोक का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा साथही मोमेंटो भेटकर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई | 

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रेंवतमल माहिच ने डॉ महरोक के प्रिन्सिपल बनने पर कहा कि इनके प्रिन्सिपल बनने से नर्सिंग क्षेत्र में निरंतर प्रगति होगी!इस अवसर पर संघ के नर्सिंग अधिकारी विनोद माहिचा ने बताया डॉ कुलदीप सिंह महरोक का निरंतर नर्सिंग क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है | जिसमें इन्होंने सी एच ओ के लिए बीपीसीसीसीएचएन कोर्स के लिए ट्रेनिंग सेंटर एवं चुरू जिले के प्राइवेट जीएनएम नर्सिंग सेंटर की परीक्षा हेतु परीक्षा सेंटर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर चूरू में लाने के लिए अथक प्रयास किया है | जिसका ही परिणाम है की सी एच ओ प्रशिक्षण एवं जीएनएम परीक्षा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, चूरू द्वारा करवाई जा रही है एवं इसके साथ ही परीक्षा सेंटर एवं नर्सिंग कॉलेज के लिए लिए भी प्रिंसिपल डॉ. महरोक एवं राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग जयपुर के प्रिंसिपल डॉ.जोगेंद्र शर्मा एवं इनकी टीम की भी नर्सिंग कॉलेज चूरू  के लिए अहम भूमिका रही है एवं जिसमें सफलता अर्जित की है | 

कार्यक्रम में नर्सिंग अधिकारी सुनील गर्वा, संदीप चौहान, पंकज धौलपुरिया, मुकेश बाबल, नितेश कांटीवाल, संदीप धौलपुरिया, ताराचंद पटिर, सुनील गढ़वाल, शंकर मेहरिया, सुरेंद्र पटीर, अजय पंवार, जुगल किशोर, महेश, राहुल शर्मा एवं नर्सिंग अधिकारी पुरुषोत्तम सुंडा आदि ने प्रिन्सिपल डॉ महरोक का स्वागत किया तथा इसके साथ ही नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर से नर्सिंग अधिकारी शारदा पुनिया, सुनीता प्रजापत, महेंद्र गोपाल शर्मा प्रभारी आईटी लैब, मोहम्मद शाहिद पी एच एन एवं भादर मल गुर्जर आदि उपस्थित रहे |

रिपोर्ट - राजेंद्र सिंह 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments