गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार जयपुर में प्राचार्य डॉ. प्रहलाद सहाय बुनकर की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य महिला नीति- 2021 के तत्त्वाधान में "सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम" विषय पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषयक व्याख्यान रखा गया।
इस व्याख्यान में डॉ. विकास कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक कानूनी एवं व्यावहारिक प्रावधानों पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि आखिर किन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा इनको रोकने के क्या उपाय किए जा सकते हैं ? किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को हम व्यक्तिगत, सामूहिक प्रयासों से एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए काफी हद तक कम कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के यातायात चिह्नों व संकेतों के संबंध में छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में छात्राओं की कई व्यावहारिक जिज्ञासाओं के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित कर छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने संकल्प लिया कि वें हमेशा यातायात नियमों का पालन करेंगी तथा दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगी। इ
स अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, किशनपोल बाजार, जयपुर के प्रोफेसर डॉ. सौरभ शर्मा ने भी यातायात नियमों के संबंध में छात्राओं को विस्तार से जानकारी देकर जीवन रक्षा के उपायों की चर्चा की।
अंत में सह आचार्य डॉ. सुलोचना शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस व्याख्यान के दौरान डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ. अनुपमा जोहरी, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. कमलेश डाबरिया, डॉ. सर्वदमन मिश्रा, डॉ. महेश मिश्रा आदि लोगउपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpeg)
0 Comments