गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) हाल ही मे भारत सरकार के डिजिटल इन्डिया मिशन पर आयोजित डिजिटल ट्रांसफॉर्मशन डी एक्स 2022 के सीआईआई टाटा कम्युनिकेशन सीडी टी के द्वारा आयोजित नई दिल्ली के भव्य सभागार में राजस्थान सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय सीआरवीएस जीवनाक शाखा के पहचान एंड्रॉयड वेब ऐप्लिकेशन को डी एक्स 2022 के डिजिटल ट्रांसफोरमेेंशन राष्ट्रीय पुरूस्कार से नवाजा गया |
जीवनाक शाखा प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. नयन प्रकाश गाँधी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आधिकारिक मार्गदर्शक योजना विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव आईएएस डॉ.ओम प्रकाश बैरवा के अटूट नेतृत्व में राज्य में पहचान वेब एवं एंड्रॉयड ऐप्लिकेशन के माध्यम से जन्म, मृत्यु, विवाह एव एमसीसीडी रजिस्ट्रेशन मे एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक अमित अग्रवाल, पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ.सुदेश कुमार, उप निदेशक जीवनाक सीमा तनेजा एवं समस्त सहयोगी तकनीक टीम सपोर्ट से पिछले वर्षों में लगातार उच्चतम प्रगति के आयाम स्थापित किए गए |
इसी क्रम मे पूरे देश भर मे राजस्थान राज्य की सिविल रजिस्ट्रेशन मे आशातीत प्रगति हेतु देश की ख्यातिप्राप्त सीआईआई टाटा कम्युनिकेशन सीडीटी बॉडी द्वारा यह सम्मान दिया गया | नई दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में जीवनाक शाखा से यह सम्मान सीमा तनेजा के निर्देशानुसार पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ.सुदेश कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर नयन प्रकाश गाँधी, सांख्यिकी अधिकारी राजेन्द्र कल्ला, दिलीप सिंह बारठ, अनिल खंडेलवाल, दिनेश कुमार सिरवानी आदि ने पूरी टीम के साथ सम्मान प्राप्त किया |
साथ ही गाँधी एवं टीम के जयपुर लौटने पर बधाई मिलन में डॉ.ओम प्रकाश बैरवा ने कहा कि यह सम्मान उस युवा तकनीकी प्रोग्राम रिसर्च टीम को समर्पित है जिन्होंने पूरी तन्मयता से विभाग के कार्यो को इस मुकाम तक पहुंचाया | साथ ही विभाग के सभी मंत्रीगण अधिकारीगण सभी के योगदान को महत्पूर्ण बताया |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







.jpg)
0 Comments