गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में 04 से 10 जनवरी तक रोहट पाली में आयोजित होने वाली 18 वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी में जिले से 26 टोली स्काउट एवं 13 टोली गाइड तथा जिला दल सदस्यों सहित 400 स्काउट्स गाइड्स एवं पदाधिकारियों का दल राजस्थान प्रदेश में 66 वर्ष बाद आयोजित होने जा रही जंबूरी में भाग लेंगे।
सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट मण्डल मुख्यालय उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जंबूरी में सहभागिता करने वाले विधालयों का ओनलाइन पंजीकरण एवं आवश्यक तैयारी एवं मानिटरिंग संगोष्ठी दामोदर प्रसाद शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त मण्डल मुख्यालय उदयपुर के आतिथ्य में विवेकानंद सभागार मण्डल मुख्यालय उदयपुर पर संपन्न हुई। संगोष्ठी में उदयपुर जिले से जंबूरी के लिए पंजीकृत यूनिट्स के स्काउटर,गाइडर ने भाग लिया।
संगोष्ठी में जंबूरी के बारे में विस्तृत जानकारी,वंहा होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं, आवश्यक सामग्री तैयारी की जानकारी देते हुए उनके द्वारा किए गए सवालों का का खुलासा किया। पाण्डे ने बताया कि इस जिला स्तरीय संगोष्ठी के बाद मण्डल स्तर पर भी संगोष्ठी होगी। तत्पश्चात जिला एवं मण्डल स्तर पर 4-4 दिन के तैयारी शिविर आयोजित किये जायेंगे। इन तैयारी शिविरों में धरातल स्तर पर जंबूरी की पूरी बारीकी से तैयारियां करवाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये जायेंगे। विजयलक्ष्मी वर्मा सी ओ गाइड ने गाइड विभाग के बारे में जानकारी देते हुए अंत में सभी का शाब्दिक आभार प्रकट किया।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments