खाद्य सुरक्षा में आज से जुड़ने शुरू होंगे नाम:आवेदनों की जांच के लिए खुला पोर्टल

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में नाम जोड़ने का काम आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए आज से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें उन लोगों के नाम जोड़े जाएंगे, जिन्होंने इस साल अप्रैल-मई में आवेदन किए थे। इस योजना में सरकार इस बार 20 लाख व्यक्तियों के नाम NFSA में जोड़ेगी। इसमें कोविड के समय जिन लोगों को सरकार ने आर्थिक सहायता मुहैया करवाई थी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

पिछले दिनों फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट राजस्थान के सेक्रेट्री ने डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड कम्युनिकेशन (डीओआईटी) के कमिश्नर को पत्र लिखकर पोर्टल को 16 सितम्बर से खोलने के लिए कहा है। पोर्टल में इस बार कोविड सहायता प्राप्त लोगों के लिए अलग से कोड जनरेट किया है, जिनमें इन लोगों को शामिल किया जाएगा।

आपको बता दें कि कोविड के समय 9 तरह के ऐसे कैटेगिरी के व्यक्तियों को सरकार ने आर्थिक सहायता मुहैया करवाई थी, जिनकी आर्थिक स्थिति कोविड के समय खराब हो गई थी। इसमें सड़कों पर खुले में रहकर सामान बेचने वाले, कुली, गाडिया-लुहार, घरों में साफ-सफाई या खाना बनाने वाले, घुमंतू-अर्द्ध घुमंतू, ठेला-रेहड़ी वाले, स्ट्रीट वेंडर्स, कंस्ट्रक्शन मजदूर, रद्दी बिनने वाले और ऑटो या रिक्शा चलाने वाले शामिल है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments