नाबालिग बेटी को पिता ने 3 लाख में बेचकर 40 साल के आदमी से कराई शादी

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में एक बार फिर नाबालिग को बेचने का मामला सामने आया है। सौतले पिता ने ही 14 साल की बेटी का सौदा कर डाला। उसने 3 लाख रुपए लेकर दोगुनी उम्र के व्यक्ति से उसका बाल विवाह करवा दिया। इधर, पति लगातार 9 महीने तक उसके साथ रेप करता रहा। जब वह मना करती तो पिटाई कर देता।

मामला जयपुर के जवाहर सर्किल थाने का है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे उन्हें एक नाबालिग के बदहवास हालात में जवाहर सर्किल पर पड़े होने की जानकारी मिली थी। जब उसकी काउंसलिंग कराई गई तो उसने चौंकाने वाली जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने पति के चुंगल से भागकर यहां आई है।

काउंसलिंग में नाबालिग ने बताया- वह धौलपुर की रहने वाली है। उसकी 14 साल की उम्र है और 10वीं तक पढ़ी है। उसकी मम्मी के निधन के बाद उसका सौतेला पिता उसे प्रताड़ित करने लगा। उसे बोझ बताने लगा। ऐसा काफी समय तक चला। वह आगे पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन पिता ने 3 लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया।

पास के ही दूसरे गांव में रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उसको 3 लाख में खरीदा। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति से 11 दिसम्बर 2021 को बाल विवाह कर दिया। पिछले 9 महीने से वह अपने ससुराल में रह रही थी।

पीड़िता ने बताया कि मेरा पति मुझ से घर के सारे काम करवाता था। बार-बार शारीरिक संबंध भी बनाता था। पिछले 9 महीने से उसके साथ जबरन रेप कर रहा था।

रात को 8 बजे मिली थी नाबालिग :-
एसएचओ जवाहर सर्किल राधारमन गुप्ता ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन की टीम को बुधवार रात सूचना मिली। जवाहर सर्किल में एक छोटी लड़की पिछले करीब डेढ़ घंटे से बदहवास हालत में लेटी है। टीम ने उससे जानकारी मांगी तो डरकर भागने लगी। टीम की महिलाओं ने प्यार से उसको अपने पास बैठाया तो डरी-सहमी लड़की फूट-फूटकर रोने लगी।

नाबालिग ने कई बार सुसाइड करने की सोची :-
नाबालिग ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आगे भी ऐसे ही प्रताड़ित की जाऊंगी, इसलिए मैं बहुत ज्यादा घुट गई थी। कई बार सुसाइड करने का भी सोचा, लेकिन हिम्मत नहीं हो पाई। इसलिए मैंने घर छोड़ने का मन बना लिया।

कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। बुधवार को मौका मिलते ही भाग निकली। लड़की का कोई जानकार जवाहर सर्किल के पास रहता है, इसलिए वो यहां आई थी।

पुलिस ने जीरो नंबर एफआई धौलपुर भेजी :-
जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की। नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त और एक जगह से दूसरे स्थान ले जाने, रेप, मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने जीरो नंबर FIR धौलपुर के बाड़ी सदर थाना भेज दी है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments