जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड कम्युनिकेशन (डीओआईटी) के तकनीकी कर्मचारियों ने आज 7 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने ग्रेड-पे बढ़ाने, ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने समेत कई मांगे पूरी करने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी इन मांगों पर कोई विचार या समाधान नहीं किया तो वे आगे आंदोलन और तेज करेंगे।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि हम पिछले 15 साल से सहायक प्रोग्रामर का ग्रेड-पे 4200 और सूचना सहायक का ग्रेड-पे 3600 करने की मांग कर रहे है। इसके अलावा जो कर्मचारी टीएसपी एरिया में काम कर रहे है और वहां के मूल निवासी नहीं है और जिन्होंने उन एरिया में न रहने का विकल्प चुना है ऐसे कर्मचारियों के ट्रांसफर कर उनके होम टाउन भेजा जाने की ट्रांसफर पॉलिसी भी लागू की जाए। इसके अलावा विभागीय पदों (एनालिस्ट कम प्रोग्रामर, प्रोग्रामर) पर होने वाली भर्तियों में सहायक प्रोग्रामर और सूचना सहायक के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित की जाए। चौधरी ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वे आगे आंदोलन को और तेज करेंगे।
उन्होंने बताया कि 19 से 29 सितम्बर तक हम मुख्यमंत्री और सभी विधायकों को सभी कर्मचारी चिट्ठी लिखेंगे। इसके बाद 30 सितम्बर को एक दिन का धरना और रैली प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। 1 से 16 अक्टूबर तक राज पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करवाएंगे और शनिवार, रविवार को होने वाली वीसी का बहिष्कार करेंगे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004





0 Comments