जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमू स्थित राजमहल पैरेडाईज गार्डन में आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड 2022 का आयोजन मुख्य अतिथि सुशील शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन, सुशीला शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्षा विराट बजरंग दल, विशिष्ट अतिथि मोहनलाल डागर उप जिला प्रमुख जयपुर, श्याम शर्मा समाजसेवी, शंकर गौरा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विश्व विद्यालय जयपुर, कार्यक्रम अध्यक्षता हनुमान सहाय बराला निदेशक बराला हॉस्पिटल चौमू व सुरेश गोदारा समाज सेवी ने की।
कार्यक्रम का शुभारभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि सुशील शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पत्रकार समाज में घट रही विभिन्न घटनाओं को समय-समय पर प्रमुखता से प्रकाशित करके असहाय व गरीब को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाते है। इसके लिए सभी पत्रकार बंधुओं का सम्मान कर संस्थान की ओर से उनका हौसला अफजाई किया गया।
जनसेवक भाजपा नेता श्याम शर्मा ने पत्रकारों से गरीब व असहाय की आवाज़ आमजन तक पहुंचाने का आव्हान किया। ताकि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिल सकें। उप जिला प्रमुख मोहनलाल डागर ने बताया कि समाज को सही दिशा देने में मिडिया अहम भूमिका निभाता है। पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है। ऋग्वेद के समय में नारदमुनि जी को पत्रकार का दर्जा प्राप्त था। पत्रकार ही जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाते हैं, जिससे प्रशासन आमजन की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं को समाधान कर सके।
विराट बजरंग दल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुशीला शर्मा ने बताया कि समाज को सही दिशा दिखाने में मीडिया का अहम रोल है। इसके बिना स्वच्छ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शकर गौरा ने बताया कि आप पत्रकार ही जनता की असली आवाज है।
इसी क्रम में आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप पारीक ने कहा की सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कठोर कानून बनाने चाहिए ताकि आए दिन पत्रकारों पर मारपीट और हत्याओं जेसी घटनाओं में कमी आ सके और पत्रकार निष्पक्ष रूप से खबरें प्रकाशित कर सकें। आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश शर्मा ने कहा की में टीम पत्रकारों के हितों के लिए 24 घण्टे हमेशा तत्पर रहूंगा पिछले 8 साल से हमारी संस्था पत्रकारों के लिए धरातल पर कार्य कर रही है। मंच संचालन उषा त्रिपाठी ने किया। राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने सभी अतिथिगण का कार्यक्रम में पधारने पर आभार जताया।
इनका किया सम्मान :-
कार्यक्रम में कमलेश शर्मा, मनोज सैनी, ललित मोहन, कैलाश सिंह राजपुरोहित, पवन पंचारिया, कैलाश गोस्वामी, राकेश चंदेल, प्रकाश बिरामी, निरंजन राजपूत, जयकुमार संत, द्वारका शर्मा, राम गोपाल सैनी, मुकेश सैनी, शोभा राजावत, किरण चौहान, डीके कुमावत, दिनेश कुमावत, संतोष वर्मा, रमेश कुमावत,मुकेश सैनी,उस्मान मणियार,मोतीलाल कुमावत, सुनील पाराशर, श्याम पाराशर, बाबूलाल सैनी,राजेश सैनी सहित 101 पत्रकारों को बेस्ट जर्नलिस्ट अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया। साथ ही 100 पत्रकारों को पत्रकार सम्मान समारोह 2022 से सम्मानित किया गया।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004








0 Comments