गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि बाइबिल में से यदि गीता के अंश को निकाल दिया जाए तो बाइबिल ही खत्म हो जाएगी। खुद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति इसे मानते थे। पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंगलवार शाम 5 बजे जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में सर्व समाज हिंदू महासभा की ओर से आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा- मोबाइल, कंप्यूटर और रॉकेट के युग में भी सनातन धर्म सबसे जरूरी है, क्योंकि सिर्फ सनातन ही है, जो सदा के लिए है। शंकराचार्य बोले- दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में हिंदू रहते हैं। अगर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए तो एक साल में मॉरिशस समेत 15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएंगे। मुस्लिम, ईसाई और दूसरे सभी धर्मों के लोगों के पूर्वज भी हिंदू ही थे।
नेता सिर्फ चुनावी वादे करते हैं :-
शंकराचार्य ने कहा- नेता सिर्फ चुनावी वादे करते हैं। चुनाव में कुछ नेता अब ऐसे भी कहेंगे कि आप तो बस मुझे वोट दें और आराम करें। आपके लिए खाना बनाने के लिए भी हमारा आदमी आएगा। यह सिर्फ चुनावी वादे होते हैं। हकीकत में ऐसा संभव नहीं है। इसलिए हमारे आसपास की सभी समस्याओं को हमें मिलकर ही हल करना होगा |
हिंदू अलग-अलग जातियों में बंट गया :-
धर्मसभा में कनक बिहारी मंदिर के महंत सियाराम ने कहा- हिंदू अलग-अलग जातियों में बंट गया है। जो हमारी सबसे बड़ी गलती है। हमें एक होना होगा। अगर अब हम एक नहीं हुए तो पिटेंगे। अगर हम एक हो जाएंगे तो पीटेंगे। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा ने ठीक कहा था। न जाने क्यों उनकी बात पर इतना बवाल हो रहा है।
मोहम्मद साहब और ईसा के पूर्वज हिंदू : शंकराचार्य :-
इससे पहले सोमवार को जयपुर पहुंचे शंकराचार्य ने कहा था कि सबके पूर्वज सनातनी, वैदिक और हिन्दू थे। मोहम्मद साहब, ईसा मसीह के भी पूर्वज सनातनी, वैदिक और हिन्दू ही थे। वहीं लंपी के मुद्दे पर सरस्वती ने कहा कि गोवंश की सुरक्षा होनी चाहिए। देश के सबसे ऊंचे और प्रतिष्ठित पद पर बैठे एक महानुभाव ने कहा था- गोरक्षक गुंडे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा, गोरक्षक गुंडे हैं। जिस देश के सर्वोच्च पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट ने एक वाक्य प्रसारित किया कि गोरक्षक गुंडे हैं। तो अपने आप ही गोहत्या का मार्ग प्रशस्त हो गया। अब गोवंश की हत्या तो होगी ही।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004





0 Comments