गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा की लंपी वायरस धीरे-धीरे संपूर्ण प्रदेश के अंदर फैल चुका है। एक भी जिला ऐसा नहीं बचा जहां लंपी वायरस से संक्रमित गाय नहीं हो। प्रदेश के अंदर लाखों गायों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है, लेकिन अभी भी सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है। राज्य सरकार द्वारा कोई ऐसा आवश्यक कदम नहीं उठाया गया जिससे इस वायरस के ऊपर अंकुश लगाया जा सके या इस वायरस के से गौमाता को बचाने के लिए कोई कारगर उपाय किया जा सके।
आज किसान की आजीविका का आधार गौ माता थी लेकिन गौ माता की मृत्यु के बाद में उनकी आजीविका के सामने भी संकट पैदा हो चुका है, उन पशुपालकों को भी सरकार द्वारा कोई मुआवजा देने की घोषणा नहीं की गई है। जबकि सरकार के पास एसडीआरएफ में भी पैसा पड़ा हुआ है और सरकार जो शेष के रूप में पैसा वसूल करती है वह भी सरकार के पास इकट्ठा पड़ा हुआ है। पिछले चार-पांच महीनों से गौशालाओं का अनुदान भी सरकार ने रोक रखा है।
इन तमाम मांगों को लेकर 20 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम रखा गया है। 20 सितंबर को तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने का काम करेंगे और सरकार को जगाने का काम करेंगे। आवश्यकता इस बात की है कि इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी नहीं हुई तो फिर किसानों के साथ कब खड़ी रहेगी। सिर्फ सरकार द्वारा किसानों के हित में मीठी मीठी बातें करने से काम नहीं चलेगा। किसानों को राहत की आवश्यकता है, किसानों की जो हानि हुई है उस आने की क्षति पूर्ति करने की आवश्यकता है। आने वाली 20 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करेंगे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments