जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
टोंक (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को टोंक जिले के निवाई में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका मैच देखकर उत्साह बढ़ाया। अशोक गहलोत ने कहा कि खेलों से गांवों में उत्साह का माहौल बना है। मैदान में हर आयु वर्ग के खिलाड़ी टीम भावना से खेलते हुए दमखम दिखा रहे हैं। यह उत्साह प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है और इससे भविष्य में हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति प्रबल होती है। साथ ही तत्काल निर्णय लेने की क्षमता और दूरदर्शिता का भी विकास होता है। वहीं गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है। चिकित्सा क्षेत्र में हुए नवाचार से हर व्यक्ति को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली हैै। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख रूपये तक के उपचार के अलावा गंभीर बीमारियों में ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इससे मरीजों के परिवारों को संबल मिला है।
उच्च शिक्षा में लड़कियों की संख्या अधिक:-
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है। यहां महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों, नए महाविद्यालयों की शुरूआत और छात्रवृत्ति संबंधित योजनाओं से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए उच्च अवसर मिल रहे हैं। अब उच्च शिक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा हो गई है। यह संख्या राज्य में बालिका शिक्षा के लिए किए जा रहे सफल प्रयासों का उदाहरण है। अशोक गहलोत ने कहा कि गौवंश में फैल रही लम्पी स्किन रोग को लेकर राज्य सरकार गम्भीर है। लम्पी स्किन रोग की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
कन्या महाविद्यालयों का शिलान्यास:-
अशोक गहलोत ने निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले राजकीय कन्या महाविद्यालय दतवास, पीपलू और निवाई के निर्माण कार्याें का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र व वर्ग के लिए विकास कार्य कराए हैं। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर आज गरीब का बेटा भी निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की बराबरी कर रहा है। गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से भाईचारा और आपसी मेल-जोल बढ़ा है। साथ ही राज्य के हर गांव, ढाणी और शहर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। निवाई विधायक प्रशान्त बैरवा ने कहा कि प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। नवीन योजनाओं से आमजन को राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने नहीं की नये विकास कार्यों की घोषणा:-
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने उद्बोधन में करीब आधे घंटे के संबोधन के दौरान क्षेत्र के लिए कोई नये विकास कार्यों की घोषणा नहीं की, जो आमजन में चर्चा का विषय भी बना रहा। मुख्यमंत्री गहलोत ने ईआरसीपी, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा की। उसके बाद अपनी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र सहित जिले व राज्यभर में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनाया। समारोह में बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा, संभागीय आयुक्त बी.एल.मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंह, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, सीईओ देशलदान, एसीईओ मुरारीलाल शर्मा, निवाई एसडीएम रवि वर्मा, उनियारा एसडीएम रजनी मीना, तहसीलदार निवाई प्रांजल कंवर, बीडीओ रानू इंकिया, पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रकाश शर्मा, टोंक डिप्टी सलेह मोहम्मद, उनियारा डिप्टी शकील अहमद, देवली डिप्टी सुरेश कुमार, उनियारा बीडीओ नरेन्द्र कुमार मीणा, सहायक अभियंता प्रेमचन्द बैरवा सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, खिलाड़ी और आमजन उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004
0 Comments