गोवंश में फैल रही लंपी महामारी से रक्षा के लिए हवन कर दी आहुतियां

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व शांति दिवस पर ग्राम मोरीजा की वकीलों की बगीची में स्थित शिव मंदिर में  पं.सुदर्शन शर्मा के सानिध्य में  शांति हवन किया गया। कार्यक्रम में आवाहित गणपत्यादि देवताओं के मंत्रों की आहुति के साथ शांति मंत्रों की भी आहूति दिलाई गई। इस अवसर पर गोवंश में फैल रही लंपी महामारी के निवारण के लिए रोग नाशक मंत्रों की आहुति दिलाई गई। 


पं.सुदर्शन शर्मा ने बताया कि संपूर्ण विश्व  अराजकता,भय,कोरोना महामारी व प्राकृतिक आपदाओं से जूझता रहा है। वर्तमान में लंपी महामारी से गोवंश पर संकट छाया हुआ है। आज विश्व शांति दिवस पर इन सब के शीघ्र निवारण के लिए विधि विधान के साथ आहुतियां दिलाई गई। इसमें "नासै रोग हरै सब पीरा,जपत निरंतर हनुमत बीरा।","ऊँ जूं स: गोवंशं पालय पालय स:जूं  ऊँ" व दुर्गा सप्तशती के "रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्। त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।"मंत्र की आहुतियां दिलाकर  गोवंश पर आ रहे संकट के शीघ्र निवारण की भगवान से प्रार्थना की गई। 

इस अवसर पर विश्व शांति के लिए शांति पाठ भी किए।कार्यक्रम में प्रेम आत्रेय,अंकित मीणा,अजय शर्मा,घनश्याम योगी आदि उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments