ब्लाक ओलंपिक विजेता नांगल भरड़ा टीम का किया सम्मान

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हाल ही संपन्न गोविंदगढ़ ब्लाक स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता के शुटिंग बालीबाल में ब्लाक स्तर पर विजेता ग्राम नांगल भरड़ा की टीम व अपने कुशल मार्गदर्शन में विजेता बनाने में महती योगदान करने वाले राजेन्द्र शेरावत, अर्जुन घौसल्या, महेन्द्र, अभिषेक, लालचंद का सम्मान करने के लिए नांगल भरड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य दिलीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता, सरपंच मनीष सामरिया के मुख्यातिथ्य, पंचायत समिति सदस्य रामगोपाल शेरावत, उपसरपंच मोहन सिंह नाथावत, सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल दुसाद आदि के विशिष्टातिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में उपसरपंच मोहन सिंह नाथावत, पंचायत समिति सदस्य रामगोपाल शेरावत, शिक्षाविद हनुमान सिंह नाथावत ने विजेता टीम व मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए जिला स्तर पर विजेता बनने की शुभकामनाएं दी।

ग्राम सरपंच मनीष सामरिया ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। विजेता टीम के प्रदर्शन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ अध्यापक अर्जुन लाल घौसल्या ने टीम के शानदार प्रदर्शन की जानकारी दी

अंत में स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर प्रगति करते रहने में विधालय की ओर से सामर्थ्य से भी अधिक योगदान करने का विश्वास दिलाते हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लालचंद जाट ने किया।

इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष कानाराम दुसाद, पूर्व उप सरपंच सोहन जांगिड़, वार्डपंच प्रतिनिधि भगवान सहाय निठारवाल, रामलाल पीपलौदा, हरफूल बिजारणिया, मालीराम पारीक सहित अनेक गणमान्य नागरिक व विद्यालय के उप प्रधानाचार्य महोदया, प्रभारी व्याख्याता रामावतार वर्मा सहित समस्त स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments