गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दौसा (संस्कार सृजन) भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में दौसा के उत्कर्ष नारायण रावत ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उत्कर्ष नारायण को 3000 रुपए की नगद पुरस्कार राशि मिलेगी ।
इस अवसर पर उत्कर्ष नारायण ने कहा कि देशभक्ति गीतों ने हमेशा हमारे मनोबल को बढ़ाने और राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | यह वह परंपरा है जिससे हमें राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधने में सफलता मिली है। नारायण को विगत वर्ष भाउराव देवरस संस्थान द्वारा युवा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था ।
उत्कर्ष के चाचा अंजीव अंजुम जो कि बाल साहित्य अकादमी के सदस्य है, उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्कर्ष नारायण अनुराग सेवा संस्थान लालसोट , राष्ट्रीय कवि चौपाल,दौसा तथा साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा के साहित्यिक प्रवृत्तियों में अपना योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी, बुद्धि प्रकाश महावर, संरक्षक रविंद्र चतुर्वेदी, सचिव दिनेश प्रजापति, उपाध्यक्ष सलमान सिकंदराबादी, निर्मला शर्मा, वंदना जॉन, धर्मेन्द्र कुमार सैनी, आजाद कलम मंच से राजेंद्र यादव आजाद, धर्मेंद्र कुमार धर्मी, अनुराग प्रेमी, नवल घुनावत, कैलाश प्रजापति सुमा आदि साहित्यकारों ने बधाई प्रेषित की।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments