चौमूं में यादव समाज का महासम्मेलन हुआ आयोजित,प्रतिभा सम्मान समारोह में 250 प्रतिभाओं का किया सम्मान

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

यादव समाज में राजनीतिक एकता लाने की जरूरत

अहीर रेजिमेंट गठन करने की उठी मांग

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम कालाडेरा स्थित श्री श्याम पैराडाइज में रविवार को विश्व यादव परिषद राजस्थान के तत्वाधान में यादव समाज का महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ | 



समारोह के मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यादव समाज में राजनीतिक एकता लाने की जरूरत है | सरकार को अहीर रेजिमेंट का गठन की जरूरत है | समारोह की अध्यक्षता विश्व यादव परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव ने की | कार्यक्रम में यादव ने कहा समाज मे राजनीतिक व शिक्षा के क्षेत्र में जागृति लाने की जरूरत है |

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रम पूर्व श्रम मंत्री जसवंत यादव ने कहा यादव समाज में महिला शिक्षा की बहुत जरूरत है | कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं शिक्षा एवं सरकारी नौकरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 250 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया |

इस मौके पर विश्व यादव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र यादव परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश यादव,परिषद के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वमेश यादव, पंचायत समिति गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, पंचायत समिति जालसू प्रधान हरसाय यादव, पूर्व प्रधान भगवान सहाय यादव, विश्व यादव परिषद प्रदेश महासचिव किशन यादव, परिषद किसान संघ जिला अध्यक्ष देवीलाल यादव, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव, पूर्व जिला पार्षद वंदना यादव, विश्व यादव परिषद कोर कमेटी सदस्य अर्जुन लाल यादव, विश्व यादव परिषद जिला अध्यक्ष प्रथम हीरालाल यादव,


परिषद तहसील चोमू अध्यक्ष राजू यादव, परिषद के मीडिया प्रभारी भगवान सहाय यादव, धोबलाई के पूर्व सरपंच नंदकिशोर यादव, जयसिंहपुरा सरपंच प्रतिनिधि सरवन यादव, अनंतपुरा चिमनपुरा सरपंच बद्री प्रसाद सिसोटीया, सानदसर सरपंच प्रतिनिधि अशोक यादव, उपाध्यक्ष कल्याण सहाय यादव, जिला प्रचार मंत्री रामस्वरूप यादव, कांग्रेसी नेता सुरेश यादव, कैलाश यादव, नानूराम यादव, रामनिवास यादव, गिरधारी यादव,मालीराम यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे | कार्यक्रम में मंच का संचालन व्याख्याता रामकरण यादव ने किया |

रिपोर्ट :- भगवान सहाय यादव

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments