गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के श्री वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में एमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा श्री गोपाल गौ पुष्टि महायज्ञ का आयोजन किया गया | लंपी वायरस की रोकथाम एवं गौ सेवार्थ के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया | श्री गोपाल गौ पुष्टि महायज्ञ में गौ सेवकों एवं समाजसेवियों ने गौ सेवा का संकल्प लेकर यज्ञ में आहुतिया दी |
यज्ञकर्ता तपस्वी महंत श्री श्री 1008 श्री श्याम दास जी त्यागी महाराज ने बताया कि श्री गोपाल गो पुष्टि महायज्ञ का आयोजन गौ सेवार्थ एवं महामारी की रोकथाम के लिए किया गया | यज्ञ हवन से वातावरण शुद्ध होता है | योगाचार्य पंडित विकास शास्त्री फतेहपुरा बांसा एवं सोनू महाराज ने यज्ञ में गौ सेवकों एवं समाजसेवियों को आहुतियां दिलाई ।
एमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा लंपी से पीड़ित को माताओं को बचाने के लिए साथ ही आयुर्वेदिक औषधीय काढा एवं आयुर्वेदिक औषधि दलिया भी तैयार किया गया और एमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लंपी से पीड़ित गौ माताओं को दलिया खिलाया गया और काढ़ा पिलाया गया | साथ ही आयुर्वेदिक औषधीय दलिया और काढ़े का वितरण भी किया गया ।
श्री गोपाल गौ पुष्टि महायज्ञ में एमवीएस फाउंडेशन ट्रस्ट एवं गौ रक्षक दल चौमूं , गौ लीला धाम गौशाला, श्री श्याम गो सेवा समिति, स्वराज फाउंडेशन, हिंदू रक्षक दल, श्री वीर तेजाजी विकास समिति के कार्यकर्ताओं सहित आसपास के गोरक्ष एवं समाजसेवीयो के साथ आदि गणमान्य एवं सम्मानीय लोग उपस्थित रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments