गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय किसान संघ की आमेर तहसील की मीटिंग का आयोजन कर डॉक्टर सांवर मल सोलेट के नेतृत्व में उपतहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया |
ज्ञापन में बताया कि लम्पी वायरस से गायों की मौत कीवजह से किसानो को भारी नुक़सान हुआ है | सरकार किसानो को मुआवजा देकर राहत प्रदान करे |
राज्य सरकार लम्पी वायरस फैलने व हज़ारों गायों के मरने बाद भी न तो किसानो को दवाई उपलब्ध करवा रही है और न ही डॉक्टर गाँवों में कुछ कर रहे | किसान को अपने हाल पर छोड़ दिया है |
एक तरफ़ किसान का लाखों रुपयों का पशुधन मर रहा है ,दूसरी तरफ़ सरकार ने किसानो को भगवान भरोसे छोड़ दिया है , किसान संघ यह बर्दाश्त नहीं करेगा|
डॉ.सांवर मल सोलेट प्रांत महामंत्री ने बताया की सरकार का कर्मचारीयो पर कोई नियंत्रण नहीं है | पंचायत में काम करने वाले ग्राम विकास अधिकारी कई दिनो से हड़ताल पर रह चुके है, जिससे किसानो के काम अटके पड़े है |
कृषि मंत्री से मिलकर हम माँग कर रहे हैं की किसानो की मदद करो , नहीं तो लम्पी वायरस से किसानो के हज़ारों दूध देने वाले पशु मर जायेंगे | सरकार को मिशन मोड़ में कार्य करना चाहिए अन्यथा किसान बर्बाद हो जाएगा |
प्रतिनिधी मण्डल में अध्यक्ष रामपुरा तहसील हरफुल निथारवाल, मंत्री उकार कुमावत, आमेर तहसील मंत्री सूरज बागड़ा, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, रामपुरा अध्यक्ष भीवा निथारवाल, मंत्री मुकेश नीठारवल, जिला कोषाध्यक्ष भगवान बिज़ारानियाँ आदि लोग उपस्थित रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments