हिन्दी की महिमा (कविता)

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन)

है हिंदी सबकी माँ समान

ना उसको कोई अभिमान।

भारत भू की अविरल धारा

संस्कृति की है जीवनधारा।

है हिन्दी विराट हृदय वाली 

झोली भरती सबकी खाली

मन उज्वलता सेभराहुआ।

वसुदेव कुटुंब  का भाव हिन्दी मे।

भारत माँ के मस्तक की बिन्दी में।

संस्कृतियों की जननी है हिन्दी।

महामारी मे सामाजिक दूरी का ,

अभिवादन नमस्ते भी है हिन्दी मे।     

योग से निरोग का ज्ञान सिखाकर ,

स्वास्थ बसा है हिन्दी में।

वेद ज्योतिष व सनातन ज्ञान का,

भण्डार भरा है हिन्दी में।

जल में थल में और अम्बर में,

संधान किया है हिन्दी में।

संस्कारो का भाव जगाते

महाकाव्य  रचे है हिन्दी में।

कोटि कोटि बोलियों को स्व में समाया,

विशाल ह्रदय वाली हिन्दी में ।

संस्कृतियों की विरासत बनकर,

राष्ट्र खड़ा हुआ हिंदी में।

ऋषि मुनि महर्षि परम्परा को ,

पथ दिखलाया हिन्दी में।

सबमे एकत्व का भाव जगाकर,

परिवार बढ़ाये हिन्दी में।

भारत का आधार है हिन्दी

सस्कृतियों का सम्मान है हिन्दी।

राम कृष्ण और चन्द्रगुप्त के चरित्र बल सा,

आर्यो का आधार है हिन्दी।

सतयुग, त्रेता,और कलयुग उदय का,

उत्कृष्ट सस्कृतियों का ज्ञान है हिन्दी।

हरेक राष्ट्रों की जिह्वाओं पर ,

शब्द ब्रह्म का ज्ञान है हिन्दी।

लेखक :- राजेन्द्र आचार्य "राजन" भवानीमण्डी


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments