आउट ऑफ स्कूल यूथ कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी व एड्स जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संगठन नेहरू युवा केंद्र जयपुर, एवं राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आउट ऑफ स्कूल यूथ कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी व एड्स जागरूकता कार्यशाला का आयोजन रूडसेट संस्थान विद्याधर नगर, जयपुर में किया गया।

रूडसेट संस्थान के निदेशक अजय कुमार मीणा मुख्य अतिथि एवं नेहरू युवा केंद्र जयपुर उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गरिमा भाटी सहायक निदेशक राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, सीताराम एवं प्रशिक्षक ममता वर्मा रहे।

इस अवसर पर राजस्थान एड्स कंट्रोल सोसायटी से क्षेत्रीय समन्वयक नाहिद मोहम्मद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एड्स विषय पर जागरूकता देते हुए विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन कुलदीप वर्मा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा किया गया। 

इस दौरान रमेश चंद गौतम, पप्पू कुमार शर्मा, रामबाबू शर्मा, बाबूलाल वर्मा, लोकेश वर्मा, माया वर्मा, प्रियांशु जांगिड़, राजेश वर्मा एवं अन्य प्रतिभागी युवा उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments