वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी के प्रयासों से मरोड़ा मनवालसेरा में बनेगी पानी की टंकी

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

देहरादून (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत मरोडा (सकलाना) के मनवालसेरा में मूल जलस्रोत पर बारहमासी पानी रहता है और सड़क पर गिरता रहता हैं इस पानी को संरक्षित करने व गिरते पानी पर टंकी बनाने के संबंध में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी को सुझाव पत्र दिया था जिस पर कार्यवाही करते हुए पेयजल निगम को निर्देश दिए हैं। 

राजकीय इण्टर कॉलेज मरोडा में कार्यरत वृक्षमित्र के नाम से मशहूर डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी विगत तीस सालों से पर्यावरण संरक्षण व पानी को बचाने के लिए कार्य करते आ रहे है | उन्होंने मरोडा, सकलाना के मनवालसेरा में जलस्रोत से सड़क पर बहते पानी पर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी को पानी की टंकी बनवाने का सुझाव पत्र दिया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए अधिशासी अभियंता टिहरी का पत्र प्राप्त हुआ हैं। 

डॉ. सोनी ने बताया कि पत्र में कहा गया हैं यह स्रोत पेयजल योजना रखरखाव में हैं और जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल निगम को आवंटित हैं, इस बहते हुए पानी के जलस्रोत पर कार्यवाही पेयजल निगम द्वारा की जानी हैं। अगर यहां पर पानी की टंकी बन जाती हैं तो इसका सबसे ज्याला लाभ राइका मरोडा के छात्र-छात्राओं जिसमे कुंड, मठियाणगांव, हटवालगांव, व लामकाण्डे के बच्चों का होगा, इन स्कूली बच्चों के साथ गांव के लोगो व राह चलते राहगीरों को भी पानी का लाभ मिलेगा। वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा की पानी की टंकी बनाते समय मूल जलस्रोत के साथ ज्यादा छेड़छाड़ ना हो और मूल जलस्रोत को संरक्षित करके रखा जाय, कहा अब देखना है कि कबतक इस जलस्रोत पर पानी की टैंकी बनती है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments