गौवंश में लंपी वायरस बीमारी की रोकथाम के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक औषधि वितरण शिविर का हुआ शुभारंभ

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, चौमूं द्वारा गौवंश बचाओ कार्यक्रम के तहत गायों की लंपी वायरस बीमारी की रोकथाम के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक औषधि वितरण शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी चौमूं  सरिता शर्मा ने आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय आरोग्य भवन ओम विहार जयपुर रोड चौमूं में किया | 

उपखंड अधिकारी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है इसकी रक्षा करना हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी  भारतीय योग आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान गौ वंश बचाओ कार्यक्रम के तहत एक सराहनीय कार्य कर रहा है | संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अल्पना शर्मा ने कहा कि निशुल्क आयुर्वेदिक औषधि वितरण योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार शर्मा के सानिध्य में लगाया जा रहा है | 

डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि गायों की लंपी वायरस बीमारी की रोकथाम के लिए जो औषधि बनाई गई है उसमें मंजिष्ठा, हरिद्रा, सोनामुखी, आमलकी, मधुयष्टि, काला जीरी आदि अनेक प्रकार की औषधियों को निश्चित मात्रा में सम्मिश्रण से तैयार किया गया है | इन औषधियों के सम्मिश्रण को गुड़ में या दलिया में मिलाकर 50-50 ग्राम की मात्रा में सुबह शाम संक्रमित गाय को खिलाएं | इनसे गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी| औषधि को आरोग्य भवन, ओम विहार ,जयपुर रोड चौमूं से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है | 

शिविर के शुभारंभ के अवसर पर आर्यावर्त योगपीठ के अध्यक्ष श्रवण कुमार सेन, चैतन्य जीवन सेवा संस्थान के सचिव  चैतन्य शर्मा, सावित्री देवी, मंजू शर्मा, राजकुमार शर्मा, बाबूलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments