तेरापंथ युवक परिषद् ने किया सेवा कार्य का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) तेरापंथ युवक परिषद् राजराजेश्वरी नगर ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बैली चुक्की फाउंडेशन, केंगेरी उपनगर मे आश्रित 25 बच्चों तथा उनकी देखरेख करने वालों को अल्पाहार करवाया एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया। 

इस सेवा कार्य के सहयोगी हनुमानमल, संजय कुमार, मनोज कुमार बैद परिवार रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ किया। परिषद् अध्यक्ष कौशल लोढ़ा ने सभी का स्वागत किया। सहयोगी बैद परिवार ने सेवा कार्य की सराहना की। 

सेवाकार्य प्रभारी नरेश बांठिया ने बताया कि ज़रूरत की सामग्री में अनाथ आश्रम में खाना पकाने के लिए बर्तन तथा खाने की प्लेट की आवश्यकता थी जिसकी आपूर्ति परिषद द्वारा की गई। 

इस अवसर पर परिषद् अध्यक्ष कौशल लोढ़ा, मंत्री विपुल पितलिया,उपाध्यक्ष विकास छाजेड़, सहप्रभारी सुपार्श पटावरी,कार्यसमिति सदस्य धर्मेश नाहर, महेश मांडोत ने अपने समय का विसर्जन कर सेवा कार्य में सहयोग किया। परिषद मंत्री विपुल पितलिया ने उपस्थित सहयोगी बैद परिवार सहित इस मौके पर मौजूद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सेवा कार्य सह प्रभारी सुपार्श पटावरी ने किया। 

रिपोर्ट : देवेन्द्र नाहटा

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments