गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर जिले स्थित ग्राम पंचायत आलीसर के गांव बागा का बास स्थित चारागाह भूमि में लंपी स्कीन बीमारी से मरने वाली गायो को दफनाने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पप्पू सिंह एवं राजेंद्र कुमार बागड़ा एवं मालीराम यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि मृत गौवंशो को खुले में ही डाला जा रहा है। खुले मैदान में मृत पशु पड़े रहने से महामारी फैलने का डर रहता है। इससे स्वस्थ्य गौवंश भी बीमार पड़ रहा है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियो को कई बार अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आलीसर सरपंच प्रभु नारायण यादव का कहना है कि मैंने सार्वजनिक व आसपास के कहीं भी सूचना मिलते ही गौवंश को उठाकर दफनाने का कार्य कर रहा हूं और गोचर भूमि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास वहां पर मृत पशुओं को दफनाने के लिए जेसीपी से खड्डा खुदवा दिया गया है। लेकिन किसान मृृत गायो साइड में ही डाल जाते हैं फिर भी उसको दफनाने का कार्य करा रहा हूं ।
ग्राम विकास अधिकारी गुलाब सिंह का कहना है कि सूचना ग्राम पंचायत में मिलते ही हमने पहले से ही जेसीबी मशीन का सहारा लेकर गौवंश को गड्ढे में दफनाने का कार्य कर रहे हैं फिर भी ऐसी कोई बात है तुरंत जेसीपी से दबाए जाएगा । अगर गौवंश बीमारी से ग्रस्त होकर मृतक हो रही है उसकी सूचना पंचायत में दें और जेसीबी से गड्ढा खोदा गया है उस गड्ढे में डालने का प्रयास करें।
रिपोर्ट - जयपाल सिंह
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







.jpg)
0 Comments