युवाओं ने उठाया गौसेवा करने का बेड़ा

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) नीमकाथाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुहाला के युवाओं ने लम्पी स्किन डिजीज रोग से ग्रसित गायों का इलाज करने का विशेष बीड़ा उठा रखा है। इस समय युवाओं ने आसपास की तीनों ग्राम पंचायतों में गाय बचाओ अभियान की मुहिम चलाकर इस आपदा की घड़ी में कंधे से कन्धा मिलाकर गौसेवा कार्य में जुटकर कार्य कर रहे हैं।

"आपदा घड़ी में ना किसी पर दोष मढ़े। नेक काज कर एक नया इतिहास गढ़े।" शिक्षित युवाओं द्वारा कविता पंक्तियों को चरितार्थ करने के लिए स्वप्रेरणा से एक सेवा दल का गठन किया गया है। जो लगभग पिछले करीब पन्द्रह दिन से बिना रुके क्षेत्र में रोग ग्रसित गायों को चिन्हित कर टेम्पों में बैठाकर नदी किनारे स्थित मोक्षघाट भूमि में आइसोलेट करने का कार्य भी किया जा रहा है। जहां सम्पूर्ण चारा-पानी व छाया की भी अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वस्थ गायों को श्रीकृष्ण गौशाला में रखा जाता है। 

यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि एक सच्चा और शिक्षित युवा में समाज व राष्ट्र की दिशा और दशा बदल देने की क्षमता होती है। ग्रामीण युवाओं द्वारा समय-समय पर गौशाला में जाकर सोडियम हाइपो क्लोराइड का भी छिड़काव, फोगिंग भी किया जा रहा है।

सेवा दल द्वारा गायों को सेनेटाइजर करना, घावों पर दवा लगाना, मरहम पट्टी करना, काढ़ा पिलाना तथा प्रतिदिन आर्युवेदिक लड्डू तैयार करके संध्याकाल में आसपास के क्षेत्र में घूम-घूमकर गायों को खिलाने तक के सभी काम कर रहे हैं। बीमार गायों के इलाज हेतु दवाइयां,मरहम पट्टी, पोष्टिक लड्डू, दलिया एवं सेनेटाइजर खर्च के लिए गांव से बाहर रोजगार व सेवा कार्य में जुटे युवा भी दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से श्रीकृष्ण गौशाला में गायों को पौष्टिकता युक्त दलिया, लापसी खिलाने के लिए गौ सवामणी का भी कार्य किया जाता है। जिसमें आसपास के सभी गांवों के लोग अपने बच्चों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ,सुखद जीवन तथा मिन्नतें पूरी होने पर गौ सवामणी का कार्य करते हैं।

गाय बचाओ अभियान दल द्वारा मृत गायों का निस्तारण हेतु जेसीबी की उपलब्धता आदि कार्य भी मुहिम के तहत ही किया जा रहा है। इस दौरान समय-समय पर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी क्षेत्र का दौरा किया गया तथा उचित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए युवाओं की सेवा भावनाओं पर खुशी जाहिर की है। क्षेत्र में इस तरह की क्रियाशीलता के चलते लम्पी स्किन डिजीज संक्रमण एवं मृत्यु दर में काफी कमी आई है।

रिपोर्ट : महेंद्र सिंह कटारिया 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments